Showing posts with label शनि की महादशा. Show all posts
Showing posts with label शनि की महादशा. Show all posts

Tuesday, January 27, 2015

ग्रहों को अपने अनुकूल बनाये

ग्रहों को अपने अनुकूल बनाये 

सूर्य

सूर्य : सूर्य ग्रह पिता का प्रतिनिधित्व करता है।
पिता की आज्ञाओं का पालन करें और उनमें
ईश्वरीय अंश के दर्शन करें आपके
सभी काम बनें...गे। पिता का पूजन करने से काम राम में
बदलेगा, अहंकार प्रेम में बदलेगा एवं पिता के
आशीर्वाद से मंगल होगा।

चंद्रमा


 चंद्रमा : चंद्रमा माता का प्रतिनिधित्व करता है। इस ग्रह
की सौम्यता के कारण इसे माता कहा जाता है
तो प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर सबसे पहले
मां का आशीर्वाद लें। ईश्वर का आशीर्वाद
फलित होने में वक्त लग सकता है लेकिन
माता का आशीर्वाद तुरंत असर दिखाता है।

 मंगल


मंगल : मंगल ग्रह भाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। बड़े भाई से
आशीर्वाद ग्रहण करें और छोटे को लाड प्यार करें।
अगर आपके भाई खुश रहेंगे तो जीवन में
आपको लगातार सफलता मिलती रहेगी।
सामाजिक और राजनितिक मंच पर भी आपका नाम
सम्मान और आदर से लिया जाएगा।

 बुध


बुध : बुध ग्रह कन्या, मौसी, बहन, बुआ
का प्रतिनिधित्व करता है। इन्हें नाराज न करें एवं इनसे अच्छे
संबंध स्थापित करें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं और स्वर्ण
धारण करें।

 गुरु


गुरु : गुरु ग्रह ब्राह्मण अथवा बुजुर्गों का प्रतिनिधित्व
करता है। रोजाना ब्राह्मण
अथवा बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से हमें प्रगति के
पथ पर आगे बढ़ने में मदद तो करता ही है, हमारे
ऊपर आए संकट भी टाल देता है।

 शुक्र


शुक्र : शुक्र को स्त्री ग्रह माना जाता है।
पति अपने व्यवहार से
कितनी भी बुरी परिस्थियतियों में
हो समझदारी से काम लें।
पत्नी को हमेशा खुश रखें। पति अधूरा है
पत्नी के बिना, पत्नी और पति के
बीच स्थिर संबंध होने चाहिए।

 शनि


शनि : शनि देव गरिबों से अत्यधिक प्रेम करते हैं अत
उनकी कृपा प्राप्ति के लिए घर के नौकरों को खुश रखें।
शनिवार के दिन शनि संबंधित दान की वस्तुएं दान करते
रहें।
राहु / केतु

राहु / केतु : राहु या केतु की कृपा प्राप्त करने के
लिए रोजाना गरीब या अंगहीन
लोगों की सेवा करें।

Saturday, January 24, 2015

शनि की ज्योतिषीय विवेचना


ज्योतिष शास्त्रों में शनि के विकृ्त रुप की व्याख्या अधिक की गई है. शास्त्रों में वर्णित शनि के इस रुप को जानने के बाद व्यक्ति का शनि की महादशा और शनि की साढेसाती से भयभीत होना स्वभाविक है. पर वास्तविक रुप में ऎसा नहीं है. जिस प्रकार हर सिक्के के दो पहलू होते है. उसी प्रकार शनि भी अपने समय में व्यक्ति को जीवन के उच्चतम शिखर या निम्नतम स्तर में बिठा सकते है.

ज्योतिष शास्त्र के अलग- अलग ग्रन्थों में शनि का अलग- अलग वर्णन किया गया है. शनि के विषय में ज्योतिष के प्रसिद्ध ग्रन्थ क्या कहते है. आईये देखे.

जैसे वैदिक ज्योतिष के सर्वोच्च महान ग्रन्थ "वृ्हत्पराशर होरा" शास्त्र के अनुसार:-


कृ्शदीर्घतनु: सौरि: पिंगदृष्टय निलात्मक:
स्थूल दन्तोअलसी पंगु: खररोगकंचो द्विज


अर्थात शनि ग्रह दुर्बल, लम्बा शरीर, पीले नेत्र, वायु प्रकृ्ति, मोटे दांत, आलसी, पंगु, रुखे रोम बालों वाला है. इसके अर्तिरिक्त वृहतपराशर होरा शास्त्र में शनि को ऊसर भूमि का स्वामी, नीरस व कांटे वाले पेडों का कारक कहा गया है. तथा सभी ग्रहों में शनि को वृ्द्ध माना गया है. शिशिर (सर्दी) मौसम के स्वामी शनि है. शनि को तमोगुणी माना गया है.

वैदिक ज्योतिष के एक अन्य महान ग्रन्थ "जातक तत्वम' के अनुसार शनि:-


क्रियास्वपटु: कातराक्ष: कृ्ष्ण: कृ्शदीर्घागो:
वृ्हददन्तो रुक्षातनूरुहो वात्मात्मा कठिनवाग्निन्धो मन्द:


अर्थात शनि का स्वरुप कार्यक्षेत्र में विफल, डराने वाले नेत्र, काला रंग, दुर्बल, लम्बा शरीर, बडे- बडे दांत, रुखा शरीर, रुखे केश, वात प्रकृ्ति, कठोर वचन बोलने वाला तथा निन्दित है.

" फलदीपिका" भी ज्योतिष के प्रसिद्ध ग्रन्थों में से एक है. इस ग्रन्थ ने शनि की व्याख्या कुछ इस प्रकार की है:-

फलदीपिका के अनुसार शनि आयु, मृत्यु, भय, पतितता, दु:ख, अपमान, रोग, गरीबी, नौकर, बदनामी, निन्दित कार्य, अपवित्रता, विपति, स्थिरता, नीच लोगों से प्राप्त सहायता, भैंसे, अलसायापन, कर्ज, लोहा, दासता, कृ्षि के उपकरण, जेल यात्रा व बन्धन आदि का विचार शनि से किया जाता है.

इसी प्रकार अन्य ग्रंन्थों में भी शनि के विषय में कुछ इसी प्रकार का कहा गया है. सभी ग्रन्थों के मिले-जुले वर्णन के अनुसार शनि काफी बलवान प्रकृ्ति के, कठोर, दुष्ट ग्रह है. इस विषय में सभी ग्रन्थ एकमत है कि जब व्यक्ति पर शनि की कृ्पा होती है तो व्यक्ति के पास इतना धन आता है कि वह संभाले नहीं संभलता है. परन्तु जब शनि रुष्ट होते है तो व्यक्ति को एक वक्त का भोजन भी नसीब नहीं होता है.

संक्षेप में कहे तो शनि जब देते है तो छप्पर फाड कर देते है. परन्तु जब वे लेने पर आते है तो व्यक्ति के पास दु:ख के पास कुछ नहीं छोडते है. प्रत्येक व्यक्ति के लिये शनि समान नहीं हो सकते है. शनि की प्रकृ्ति व शनि के प्रभाव से मिलने वाले फल जन्म कुण्डली के ग्रह-योग व महादशा- अन्तर्दशा पर काफी हद तक निर्भर करते है.